फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child dies after consuming poisonous substance, murder charge filed

Budaun News: जहरीले पदार्थ खाने से बालक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 20 Apr 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Child dies after consuming poisonous substance, murder charge filed
सौरभ का फाइल फोटो।
गुलड़िया। मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया के एक बालक की शनिवार दोपहर राजकीय मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर के मेडिकल परीक्षण में उसकी मौत का कारण जहरीला पदार्थ बना है। बालक की मां व ताऊ ने एक दूसरे पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गुलड़िया के मोहल्ला संख्या चार निवासी हरिनंदन सिंह की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। उसकी पत्नी परमशीला इकलौते बेटे सौरभ (8) के साथ घर पर रहती है। शुक्रवार की रात सौरभ की अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी मां अकेले ही उसे जिला अस्पताल लेकर गई। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परमशीला का आरोप है कि उसके बेटे को जेठ व जेठानी ने जहर दिया है। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस बालक की मां व उसके ताऊ से पूछताछ कर रही है। एसओ मान बहादुर सिंह के कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--


जमीन विवाद में बालक के हत्या की आशंका
बालक की मौत के पीछे का क्या कारण रहा है? इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। बालक के ताऊ रावेंद्र सिंह का कहना है कि वह आखिर मासूम भतीजे को क्यों मारेंगे। घर में बेटे की लग्न की तैयारी चल रही है। ऐसे में वह ऐसा कृत्य नहीं कर सकते है। बताया कि उसने अपने भाई स्व. हरिनंदन से डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी। शीला उस जमीन को लौटाने का दबाव बनाती थी। इसको लेकर परमशीला ने ही सौरभ के साथ अनहोनी की घटना को अंजाम दिया है, जिससे बेटे की लग्न न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed