फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chief Minister will hold enlightened conference in Badaun Club

Budaun News: बदायूं क्लब में करेंगे मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन

Mon, 01 Apr 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will hold enlightened conference in Badaun Club
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब बदायूं क्लब में 2 अप्रैल को प्रबुुद्ध सम्मेलन करेंगे। पहले कृष्णा लॉन में यह सम्मेलन प्रस्तावित था। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। उन्होंने स्थान भी परिवर्तित कर दिया। संवाद
विज्ञापन


--------------

भाजपा ने बिल्सी में खोला चुनाव कार्यालय

बदायूं। बिल्सी विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के साथ अन्य जनप्रतिधियों ने विधिवत हवन-पूजन कर चुनाव कार्यालय शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो, हमारे बूथ कार्यकर्ता एक प्रत्याशी के रूप में परिश्रम कर अपने बूथ विजय के संकल्प को साकार करते हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा का मुख्य आधार हमारे कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसमें बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हैं। इस मौके पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------

प्रत्येक विधानसभा में निकाली जाएगी बाइक रैली
बदायूं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू बाल्मीकि शनिवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने बदायूं विधानसभा की बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद स्वरूप पाठक ने बताया प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन व बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा सहदेव सागर ने किया। इस मौके पर राहुल सिंह, डीपी पाल, सुमित वार्ष्णेय, धर्मेंद्र पटेल, पंकज गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed