फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chief Minister laid the virtual foundation stone of Kanha Cow Shelter

Budaun News: कान्हा गो आश्रय स्थल का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Thu, 29 Feb 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister laid the virtual foundation stone of Kanha Cow Shelter
बदायूं। नगर पंचायत कछला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कान्हा गो आश्रय स्थल का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में विधायक हरीश शाक्य व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह मौजूद रहे। विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि इसके बन जाने से छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उझानी ब्लाॅक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, मुनीश राघव, भुवनेश राघव, कुलदीप कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। इधर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ललबुझिया, अंतिनगला कंडेला में सीसी रोड व आमगांव में बरातघर का शिलान्यास किया। शहर विधायक ने कहा कि सड़क बनने से गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री रामचरण पाल, आर्येंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------
केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी
दातागंज। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गांव गंगोला में लोगाें को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष हिमालयन अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ हिंदुस्तानी, मंडल महामंत्री कौस्तव सिंह बिट्टू, सार्थक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed