फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   chief minister

मुख्यमंत्री सुरक्षा तैयारियों को आईजी ने परखा

Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
chief minister
बदायूं में मुख्यमंत्री के सभास्थल पर जानकारी लेते आईजी रमित शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सहसवान आएंगे। वह यहां प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान पर दिन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को आईजी रमित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

आईजी रमित शर्मा शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। इससे पहले एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने जिले के कई सीओ के साथ कार्यालय में बैठकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार किया गया। इसके बाद उन्होंने आईजी का पुलिस लाइन पहुंचने पर स्वागत किया। दोपहर के समय आईजी ने दोनों पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभास्थल और उसके आसपास कितना पुलिस लगाया जाएगा, कहां कौन पुलिस अधिकारी तैनात रहेगा, इस पर विस्तार से चर्चा की। शाम के समय आईजी, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया और सहसवान एसडीएम ने प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभास्थल से करीब डेढ़ किमी पहले बदायूं रोड किनारे सालिक नगला गांव के पास हेलीपैड तैयार किया गया है। आईजी ने हेलीपैड और सभास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

-
वाटरप्रूफ पंडाल का काम अंतिम चरण में
सहसवान। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर में आएंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक पूरी तरह जुट गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सहसवान-बदायूं मार्ग पर गांव सालिक नगला के पास हेलीपैड तैयार कराया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि को रखते हुए हेलीपैड और सभा स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी समय-समय पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। हाईवे पर भी लगातार सफाई व्यवस्था चल रही है, पुलिस चौकी से सभा स्थल तक सड़कों में गहरे गड्ढों को समतल किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed