{"_id":"624dea4a8ab1264d3a3578ca","slug":"chaupal-badaun-news-bly480604964","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल : पालिकाध्यक्ष के सामने उठी बिजली-पानी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल : पालिकाध्यक्ष के सामने उठी बिजली-पानी की समस्याएं
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल महिलाओं से बात करते हुए। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने यहां आयोजित चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने पथ प्रकाश व्यवस्था बदतर होने, राशन न मिलने, पेयजल की समस्या आदि के बावत अपनी शिकायत की। गोयल ने इन मामलों में संबंधितों को फोन करके समस्या निदान का प्रयास किया।
बुधवार दोपहर अमर उजाला के अपराजिता के तहत चौपाल कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल नाहर खां सराय के मंदिर परिसर में पहुंचीं। वहां सामुदायिक स्थल पर आसपास के इलाके की महिलाएं पहले से मौजूद थीं। महिलाओं ने पानी, बिजली, सफाई समेत कई समस्याएं गिना डालीं। पालिकाध्यक्ष ने सबसे पहले नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर पानी व सफाई की समस्या का निस्तारण करने को कहा। बाद में दूसरे विभागों के संबंधित अधिकारियों से बात कर बिजली व राशन की समस्याओं के निस्तारण को कहा।
-
नया हैंडपंप लगाया जाए
मोहल्ले में तीन हैंडपंप लगे हैं, लेकिन वे काफी समय से खराब चल रहे हैं। इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। उन हैंडपंपों का सही करने के साथ-साथ एक नया हैंडपंप भी लगाया जाए।
विज्ञापन
- सुनीता
-
नहीं लगे बिजली के खंभे
शिवधाम गली नंबर-एक में कई साल पहले से लोग रह रहे हैं, लेकिन आज तक वहां पर पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली का खंभा नहीं लगा है और न नगर पालिका की ओर से पथ प्रकाश व्यवस्था की गई है।
- वीरवती
-
नहीं बना आधार कार्ड
तीन बार केंद्रों पर जाकर आवेदन किया लेकिन आज तक आधार कार्ड नहीं बना है। ऐसे में कई काम अटके हुए चल रहे हैं। इसकी वजह से किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
-निर्मला
-
नहीं मिलता पूरा राशन
राशन कार्ड पर चढ़े यूनिट के हिसाब से 35 किलो राशन मिलता था, लेकिन राशन की दुकान निलंबित होने से दूसरे कोटेदार के यहां पर अटैच कर दी। तब से 17 किलो ही राशन दिया जा रहा है। टोकने पर कोटेदार कहता है कि इतना ही राशन मिलेगा।
-रेनू पाली
-
महिलाओं ने अपनी व मोहल्ले की समस्याओं के बारे में बताया। जो समस्याएं पालिका स्तर से सही हो सकती हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जो अन्य विभागों की समस्याएं है, उनके बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने समाधान कराने की बात कही है।
- दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष