फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chargesheet on woman who accused DCB chairman

बदायूं: डीसीबी चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जांच में ये सच्चाई आई सामने

Wed, 20 Apr 2022 10:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Apr 2022 10:07 PM IST
सार

बदायूं में डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला की ओर से कराई गई रिपोर्ट को पुलिस ने झूठा बताया है।

विज्ञापन
Chargesheet on woman who accused DCB chairman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में भाजपा नेता व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने एक मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। महिला ने भी अपनी बेटी का वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने के आरोप में उमेश राठौर समेत तीन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में ये मामला झूठा बताकर इसमें एफआर लगा दी गई है।

विज्ञापन


18 सितंबर 2021 को भाजपा नेता व डीसीबी (जिला सहकारी बैंक) चेयरमैन उमेश राठौर ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक उमेश राठौर ने सैंजनी गांव में अपने रिश्तेदारों की साझेदारी में एक भट्ठा लगाया था। इसमें उमेश राठौर 40 प्रतिशत के हिस्सेदार थे। उनके रिश्तेदार राजीव चौहान 40 और महिला 20 प्रतिशत की हिस्सेदार थी। सरकारी अनुदान की वजह से महिला का नाम आधे की हिस्सेदार के रूप में अंकित कराया गया था। महिला के पति ने भट्ठे में बेइमानी की, जिससे भट्ठा बंद हो गया। इसके बाद महिला ने उनके व उनके रिश्तेदारों, बटाईदार के खिलाफ एक के बाद एक करके कई मामले दर्ज कराए। उन पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया गया। पुलिस की जांच में सभी मामले झूठे पाए गए। इससे पुलिस ने उन्हें निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच के मुताबिक महिला ने दुष्कर्म की झूठी कहानी बनाकर उनसे काफी रुपया और एक कार ठग ली। 18 सितंबर को ही महिला ने उमेश राठौर, भुवनेश कुमार और जेके सक्सेना के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस दोनों मामलों की विवेचना कर रही थी। पुलिस के अनुसार विवेचना में महिला द्वारा लगाए सभी आरोप झूठे पाए गए। इससे मामले में एफआर लगा दी गई। जबकि उमेश राठौर की ओर से दर्ज महिला के खिलाफ मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार बोले
एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उमेश राठौर की ओर से दर्ज मामले में चार्जशीट लगाई गई है। जबकि महिला के मामले में एफआर लगा दी गई है। विवेचना में गुण दोष के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed