फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chargesheet filed against accused of raping eight year old girl

Budaun News: आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 03 Jul 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against accused of raping eight year old girl
कादरचौक। थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी वीरेश यादव के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोपी वीरेश 22 जून को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले की विवेचना 18 दिन में पूरी की और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 जून को आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म हुआ था। उस दिन बालिका अपने गांव के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान ग्राम मौसमपुर निवासी वीरेश यादव उधर से गुजर रहा था। वह बालिका को मक्का खिलाने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था जबकि आरोपी मौके से भाग गया था। दो दिन तक बालिका का महिला अस्पताल में उपचार चला।
विज्ञापन

इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। करीब आठ दिन तक उसका इलाज चला। तब कहीं बालिका ठीक होकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने वीरेश यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसकी विवेचना करते हुए पुलिस ने परिवार वालों समेत करीब 25 लोगों के बयान दर्ज किए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने आरोपी वीरेश यादव के खिलाफ मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना पूरी हो गई है। मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed