{"_id":"689a460101dfe31955067a3b","slug":"charge-taken-away-from-ughaiti-inspector-jyoti-given-command-of-women-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144958-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उघैती इंस्पेक्टर से चार्ज छीना, ज्योति को महिला थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उघैती इंस्पेक्टर से चार्ज छीना, ज्योति को महिला थाने की कमान
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सोमवार रात जिले के तीन थानों के थाना प्रभारियों में फेरबदल किया। लगातार शिकायतों से घिरे रहे उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा से एसएसपी ने थाने से चार्ज छीन लिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा को अपराध शाखा में भेजा है। इनकी जगह उघैती थाने का प्रभार सिविल लाइंस थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को सौंपा गया गया।
वहीं, बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कंबोज की 58 साल की आयु होने पर उनसे भी थाने का चार्ज छीन लिया गया है।
उन्हें आईजीआरएस सेल में तैनात किया गया है। इनकी जगह ककराला पुलिस चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह को बिनावर थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी पूनम यादव से भी चार्ज हटाया गया है। इन्हें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई में तैनात किया गया है। महिला थाने की कमान अब पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ज्योति सिंह को सौंपी गई है। पुलिस महकमे में चर्चा है कि जल्द ही वजीरगंज, फैजगंज बेहटा, बिसौली, उसावां व हजरतपुर थाने के प्रभारियों में फेरबदल होना तय है। संवाद