फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet ready in Shivanshu murder case, sent to legal opinion

Budaun News: शिवांशु हत्याकांड में चार्जशीट तैयार, विधिक राय को भेजी

Tue, 11 Jun 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 11 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet ready in Shivanshu murder case, sent to legal opinion
बदायूं। शहर के शिवांशु हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। अभी उसे विधिक राय के लिए भेजा गया है। अनापत्ति मिलते ही इसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम की 2 अप्रैल की रात बरेली के मढ़ीनाथ इलाके में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन से पता चला कि शिवांशु 2 अप्रैल को बरेली गया था। उसकी आखिरी बार बात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद निवासी तनु से हुई थी। पुलिस ने तनु को हिरासत में लिया। तनु की निशानदेही पर बरेली से 7 अप्रैल को शिवांशु का शव बरामद हुआ। तनु ने बताया था कि शिवांशु उससे प्यार करता था लेकिन उसके पहले प्रेमी सनी को यह पसंद नहीं था। इससे उसने सनी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। सनी 18 मई को पकड़ा गया था। 19 मई को उसे जेल भेजा गया। इसमें 17 अप्रैल को सनी का मददगार उसका भाई मनी और बहनोई गौरव गिरफ्तार करके जेल भेजे गए थे। चारों आरोपी जेल में हैं। विवेचना करते हुए पुलिस ने सनी और तनु को ही मुख्य हत्यारोपी माना है। गौरव और मनी को सहआरोपी माना। इसमें पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। अभी उसे विधिक राय के लिए भेजा गया है। दो-एक दिन में उसे भी कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed