फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chaotic elements damaged idols in religious place

Budaun News: धार्मिक स्थल में अराजक तत्वों ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया

Thu, 25 Jan 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements damaged idols in religious place
फैजगंज बेहटा कस्बे में मामले की छानबीन करते एसओ वेदपाल सिंह। संवाद
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में अभी विवादित फोटो वायरल करने वाला नहीं पकड़ा गया था कि बुधवार को कुछ अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर मूर्तियां तोड़ दीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। जब कुछ लोग पूजा-पाठ करने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। बाद में कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह कुछ अराजक तत्व धार्मिक स्थल में घुस गए और उन्होंने मूर्तियों को खंडित कर इधर-उधर फेंक दिया। जानकारी तब हुई जब वे वहां पूजा-पाठ करने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया। दोपहर में कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और उन्होंने भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी पर एसओ वेदपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की लेकिन अराजक तत्वों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
छानबीन को पुलिस लगा दी गई है। जो भी आरोपी पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राम मोहन सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed