फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed in the Shiva temples.

Budaun News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Tue, 11 Aug 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed in the Shiva temples.
बिल्सी के श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर दुर्गा नगर जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालु। संवाद
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को तड़के से शिवालयों में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। कांवड़ियों के साथ काफी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। शहर के गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर और हरप्रसाद मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालु कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दोपहर बाद तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ बनी रही। संवाद
विज्ञापन



फोटो-
भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ
रेहड़िया। सोमवार को वजीरगंज-नदवारी के बीच बदायूं-मुरादाबाद एमएफ हाईवे पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा भोलेनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागीरथी कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। मंदिर के महंत व जूना अखाड़ा के रमेश गिरि ने बताया कि तड़के श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। पूजा-अर्चना कर आरती की। भगवान शिव से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। संवाद

हरिद्वार से आएं कांवड़ियों का किया स्वागत
दहगवां। हरिद्वार से भोले की प्रतिमा और कलश कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों के जत्थे का फूल मालाएं पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। कांवड़ियों के इस जत्थे ने धर्मशाला मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवड़ियों में अवधेश, विकास, सचिन, परवेश, अमित, अवदेश, रविंद्र, वीरेश, विपिन कुमार यादव आदि शामिल रहे। संवाद


चेयरमैन इशरत ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा
सैदपुर। दूसरे सोमवार को नगर पंचायत के सेवा शिविर में कांवड़ भक्तों का चेयरमैन इशरत अली खान ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उनके पुत्र असद इशरत ने फल बांटे। ईओ त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि सेवा शिविर में कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में कृपा शंकर शर्मा, विद्याराम, आर्यन शर्मा, राहुल शर्मा, शेखर शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद


पटना मंदिर समेत शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
उसावां। दूसरे सोमवार को समीपवर्ती ग्राम पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन किया। इसके साथ ही कस्बे के राधेश्याम धाम मंदिर, बाबा लक्कड़ दास खाटू श्याम मंदिर, सरकारी अस्पताल के मनकामेश्वर मंदिर, पुराने इतवार बाजार वाले मन्दिर पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। संवाद


कांवड़ियों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
इस्लामनगर। हरिद्वार, गढ़ मुक्तेश्वर, राजघाट, नरौरा गंगा घाट से हजारों कांवड़िये जल लेकर निकल रहे हैं। इनके स्वागत और आवभगत के लिए जगह-जगह इंतजाम किए गए हैं। चंदोई के वनखंडी नाथ मंदिर, बिसौली रोड पर बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, नूरपुर पिनोनी के शिव मंदिर पातालेश्वर महादेव व अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। संवाद


गोमुख से जल लेकर 17 दिन बाद लौटा जत्था
दहगवां। गोमुख से कावड़ लेकर चले कांवड़ियों का जत्था 17 दिन बाद नगर में पहुंचा। जत्थे ने सोमवार को श्री सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम पर जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। जत्थे का स्वागत करने वालों में विर्जेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, पपनेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, विराट गुप्ता, रामबाबू गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद


शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब



बिल्सी। दुर्गा नगर कॉलोनी स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, हनुमानगढ़ी, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, मां दुर्गा देवी मंदिर, कुटी मंदिर, नील कंठेश्वर महाराज मंदिर सहित नगर के अधिकांश शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। संवाद

बिल्सी के श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर दुर्गा नगर जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालु। संवाद

बिल्सी के श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर दुर्गा नगर जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालु। संवाद

बिल्सी के श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर दुर्गा नगर जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालु। संवाद

बिल्सी के श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर दुर्गा नगर जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed