फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chanting of Bhole echoed in Kanwar Yatra, Shiva devotees will perform Jalabhishek today

Budaun News: कांवड़ यात्रा में गूंजे भोले के जयकारे, शिव भक्त आज करेंगे जलाभिषेक

Wed, 26 Feb 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chanting of Bhole echoed in Kanwar Yatra, Shiva devotees will perform Jalabhishek today
कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले कछला घाट पर जुटे ​शिवभक्त। संवाद
उझानी/ कछला। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक से पहले मंगलवार को पूरे दिन गंगाघाट आस्था से सराबोर रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद शिवभक्तों की टोलियों ने कांवड़ सजाकर अपनी यात्रा शुरू। इस दौरान हाईवे पर भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्त बुधवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जलाभिषेक गंगाजल से करने के संकल्प के साथ कछला गंगा घाट से शिवभक्तों की टोलियों का निकलना शुरू हो गया। सुबह में हालांकि घाट पर शिवभक्तों की संख्या कम दिखी, लेकिन पूर्वाह्न से देर शाम तक गंगा स्नान करने और पूजन के बाद कांवड़ यात्रा शुरू करने का क्रम बना रहा। दोपहर में जिले से बाहर के शिवभक्तों की टोलियों की संख्या अधिक रही। बरेली जिले के भमोरा के शिवभक्तों में शामिल नंदकिशोर ने बताया कि उनकी टोली कस्बे के ही शिव मंदिर में बुधवार तड़के जलाभिषेक करेगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकली उसावां के शिवभक्तों की टोली के साथ डीजे साउंड सिस्टम भी था। भोले के भजनों पर झूमते निकले शिवभक्तों के साथ कलाकार भी थे। पूरी टोली पैदल ही मंदिर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि देर शाम बदायूं शहर के अलावा बिल्सी, वजीरगंज, बिसौली, उसहैत, कादरचौक आदि के बाइक सवार शिवभक्त भी यहां से निकले। उझानी से बदायूं तक हाईवे किनारे बसे गांव के लोगों ने भी सड़क किनारे आकर शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। कुछेक टोलियों में युवती और महिलाएं भी शामिल रहीं।

शिवभक्तों ने गंगाघाट पर किया कांवड़ पूजन
शिवभक्तों ने गंगा में स्नान करने से पहले अपनी कांवड़ सजाई। कांवड़ सजाने में उन्होंने भोले के शृंगार के सभी सामान का इस्तेमाल किया। कांवड़ में फीेते, चुटीले, रुमाल, फूलों की माला और शीशे के अलावा घंटे भी लगाए गए। उन्होंने घाट पर सजी दुकानों से भोलेनाथ की ड्रेस भी खरीदी। स्नान के बाद कांवड़ पूजन किया। कई टोलियों के शिवभक्तों ने पूजन के दौरान पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराया।


रूट डायवर्जन लागू होने से कादरचौक होकर निकले भारी वाहन
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक होने तक पुलिस ने बरेली-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही सोमवार रात से ही रोक दी थी। इसके बाद बदायूं से कासगंज के बीच भारी वाहनों में खासकर रोडवेज बसें और ट्रक, नौशेरा मोड़ से कादरचौक होकर आते-जाते रहे। इसी तरह दिल्ली हाईवे पर बहेड़ी मोड़ से वाया बिल्सी होकर मुजरिया के रास्ते वाहन निकले। कांवड़ियों के लिए तय रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।

कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले कछला घाट पर जुटे शिवभक्त। संवाद

कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले कछला घाट पर जुटे शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed