Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Change in weather brings down night temperature

Budaun News: मौसम में बदलाव से आई रात के तापमान में गिरावट

Mon, 13 Oct 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Change in weather brings down night temperature
बदायूं। मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 दिन पहले जिले में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

हालांकि अभी लोग दिन में सामान्य कपड़े पहन रहे हैं। वहीं रात में लोग गर्म चादर ओढ़कर सोने लगे हैं। एसी फिलहाल रात में बंद होने लगी है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सामान्य मौसमी बदलाव है। उन्होंने कहा कि इस समय वातावरण में हल्की ठंडी हवाओं का प्रवेश हो रहा है। इससे रात का तापमान गिर रहा है। दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना हुआ है। रात में अब चादर ओढ़ना पड़ता है। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि आने वाले दिनों में भी तापमान में और गिरावट की संभावना है। अभी यह इतना अधिक नहीं है कि लोगों को ठंड का सामना करना पड़े। इससे फसलों को फायदा है और धान की कटाई तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed