{"_id":"6388dda28f52bf1731282582","slug":"chand-miyan-the-shooter-of-the-triple-murder-case-has-been-remanded-by-the-police-badaun-news-bly50558231","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने रिमांड पर लिया तिहरे हत्याकांड का शूटर चांद मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने रिमांड पर लिया तिहरे हत्याकांड का शूटर चांद मियां
विज्ञापन
डभौरा गांव के पास से असलहे-कारतूस बरामद, शाम को जेल भेजा
31 अक्तूबर को सथरा गांव में हुआ था तिहरा हत्याकांड
उसहैत (बदायूं)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को तिहरे हत्याकांड के शूटर चांद मियां को रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डभौरा गांव के नजदीक से असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यहां असलहे छिपा दिए थे। पूछताछ के बाद उसे शाम के समय जेल भेज दिया गया।
विगत 31 अक्तूबर को उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, उनकी मां शांति देवी और पत्नी शारदा गुप्ता की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को रविंद्र दीक्षित, उसके बेटे सार्थक दीक्षित, अर्चित दीक्षित, विक्रम उर्फ विक्की, अवनीश और शूटर चांद मियां ने अंजाम दिया था। इसमें थाना पुलिस रविंद्र, सार्थक, विक्रम उर्फ विक्की और अवनीश को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अर्चित फरार चल रहा है, जबकि चांद मियां हजरतपुर के राकेश हत्याकांड में जमानत खारिज करवाकर आठ दिन पहले जेल चला गया था। तब से पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही थी।
बृहस्पतिवार सुबह इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह और कटरा सहाआदतगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने चांद मियां को रिमांड पर लिया। फिर उसे उसहैत थाना क्षेत्र के डभौरा के जंगल में ले जाया गया। वहीं उसने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक तमंचा, उसके तीन कारतूस, एक रिवॉल्वर और उसके छह कारतूस, एक खंडहरनुमा मकान में छिपा दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा और रिवॉल्वर, कारतूस बरामद किए हैं। एक-एक खाली खोखा असलहों में फंसा मिला है। पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।