{"_id":"6579fbbf018798e08009b3f4","slug":"center-and-edge-lines-will-now-be-built-on-roads-to-prevent-accidents-badaun-news-c-123-1-bdn1004-9690-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हादसे रोकने के लिए अब सड़कों पर बनेंगी सेंटर और एज लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हादसे रोकने के लिए अब सड़कों पर बनेंगी सेंटर और एज लाइनें
विज्ञापन
बदायूं से कादरचौक रोड पर सेंटर और ऐज लाइन नहीं है।
बदायूं। सड़कों के बीच में और किनारों पर सेंटर और एज लाइनें न होने या फिर धुंधली हो जाने से कोहरे में हादसों की आशंका बढ़ जाती है। वहीं कोहरा घना होने पर चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत होती है। ऐसे में हादसे की भी आशंका रहती है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने हादसे रोकने के लिए 50 किमी क्षेत्र में कुछ चुनिंदा मार्गों पर सेंटर और एज लाइनें बनाने का निर्णय किया है।
जिले में होकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद, बरेली-मेरठ, बदायूं-दिल्ली के अलावा बदायूं-कादरचौक, बदायूं-दातागंज होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाला स्टेट हाईवे निकलता है। यहां तमाम सड़कों पर सेंटर व ऐज लाइन धुंधली हो गईं हैं या फिर बिल्कुल भी नहीं हैं। ऐसे में कोहरे के समय राहगीरों को दिक्कत होती है।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों शहर से लेकर देहात तक कई सड़कों को विशेष मरम्मत के तहत बनवाया था। ऐसे में उन मार्गों से भी सेंटर और एज लाइन पूरी तरह से गायब है। इसको ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने 50 किमी क्षेत्र में कुछ मार्गों का चयन करते हुए यहां सेंटर व एज लाइन बनाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
यह मार्ग होंगे शामिल
बदायूं-कादरचौक, बदायूं-दातागंज के अलावा बदायूं-ककराला मार्ग, दातागंज-उसहैत, सैजनी, हजरतपुर होते हुए म्याऊं और बदायूं बाइपास।
बदायूं-उसावां मार्ग का हाल-बेहाल
शहर के मंडी समिति से म्याऊ, अलापुर, उसावां होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है। इस पर पिछले दिनों बड़े-बड़े गड्ढे विभाग ने भरवाए थे, लेकिन अब भी तमाम जगह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस रोड पर भी सेंटर व एज लाइन नहीं है। ऐसे में कोहरे में यहां पर दुर्घटना की आशंका अधिक है।
जिले में विशेष मरम्मत के तहत सड़कों का निर्माण कराया गया है। इनमें जो प्रमुख सड़कें है, वहां पर पहले सेंटर और एज लाइन बनवाई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ ही दिनों में काम शुरू हो जाएगा ताकि वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो। चार लाख रुपये खर्च आएगा।
-मनीष सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग