फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cement laden truck collided with tree, three bovine animals dead

पेड़ से टकरा गया सीमेंट लदा ट्रक, तीन गोवंशीय पशु मरे

Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cement laden truck collided with tree, three bovine animals dead
उसावां (बदायूं)। कस्बे में रविवार रात सीमेंट लदा एक ट्रक एक मकान और पेड़ से टकरा गया। इससे तीन गोवंश पशुओं की मौत हो गई। वहीं, मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार रात एक ट्रक कलान (शाहजहांपुर) से सीमेंट लादकर बदायूं आ रहा था। अचानक गूराबरेला तिराहे के पास अनियंत्रित होकर नेमचंद्र गुप्ता के मकान और उनके घर के बाहर खड़े पाकड़ के पेड़ से टकरा गया। इससे नेमचंद्र के मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मकान के नीचे बनी अनिल की दुकान में काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

मकान के आगे नेमचंद्र के पालतू तीन गोवंशीय पशु बंधे थे। तीनों की ट्रक से दबकर मौत हो गई। हादसा देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एसओ प्रयागराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो जेसीबी मंगाकर ट्रक व गोवंशीय पशुओं के शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर सीओ एस.के सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर ट्रक चालक रोहित निवासी बरेली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed