फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Celebration of daughter's birth in Badaun

घर आई 'लक्ष्मी': 16 साल बाद गूंजी किलकारी तो हुआ दिवाली सा जश्न, बेटी के जन्म पर इस अंदाज में मनाई गई खुशी

Mon, 18 Apr 2022 10:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 10:18 PM IST
सार

हर्ष की मां ने कहा कि 16 साल बाद घर में बेटी के रूप में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उनके परिवार के लिए यह बहुत बड़ा दिन है।

विज्ञापन
Celebration of daughter's birth in Badaun
बेटी के जन्म पर खुशी मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमाम लोगों को बेटों के जन्म पर खुशियां मनाते देखा जाता है पर बेटी के जन्म पर खुशी मनाने का चलन कम ही है। ऐसे में बदायूं में नगर के एक व्यवसायी परिवार ने सोलह साल बाद बेटी के जन्म पर नए अंदाज में खुशी मनाई। पूरे घर को फूलों से सजाया गया, बेटी के पैरों की छाप ली गई।

विज्ञापन


बिल्सी क्षेत्र के हर्ष वार्ष्णेय के घर सोमवार को 16 साल बाद बेटी पैदा हुई। वार्ष्णेय परिवार ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। हर्ष ने बताया कि उन्होंने पत्नी प्रियंका से पहले ही कहा था कि बेटी होने पर जश्न मनाएंगे। अस्पताल में बिटिया के पैदा होने की जैसे ही घरवालों को खबर मिली, सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन


घर को फूलों से सजाया गया। बैंडबाजे वालों को बुलाया। बच्ची दरवाजे पर आई तो उसके पैरों की छाप ली गई। हर्ष की मां सीमा वार्ष्णेय ने बताया कि 16 साल बाद घर में बेटी के रूप में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उनके परिवार के लिए यह बहुत बड़ा दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed