{"_id":"622e2888d2b36b51ba537cc4","slug":"celebration-of-bjp-victory-in-badaun-girl-dancers-danced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: मनाया गया भाजपा की जीत पर जश्न, नर्तकियाओं ने लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: मनाया गया भाजपा की जीत पर जश्न, नर्तकियाओं ने लगाए ठुमके
Sun, 13 Mar 2022 10:53 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:53 PM IST
सार
मतगणना के बाद से गांव में ये कार्यक्रम कराने की तैयारियां चल रहीं थीं। तब से भाजपा समर्थक एक-दूसरे से चंदा कर रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे इसकी शुरुआत हुई। बाकायदा नर्तकियों के डांस के लिए तख्त डालकर एक मंच तैयार किया गया था।
विज्ञापन
नृत्य करती नर्तकियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में रविवार रात भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान चार नर्तकियों को भी बुलाया गया। रात नौ बजे से गांव में जमकर डांस किया गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि आधे से ज्यादा गांव में भाजपा के समर्थक हैं। मतगणना के बाद से गांव में ये कार्यक्रम कराने की तैयारियां चल रहीं थीं। तब से भाजपा समर्थक एक-दूसरे से चंदा कर रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे इसकी शुरुआत हुई। बाकायदा नर्तकियों के डांस के लिए तख्त डालकर एक मंच तैयार किया गया था। उसके बाद कहीं डांस शुरू हुआ।
विज्ञापन
इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें तमाम लोग नर्तकियों को रुपए देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ उनके साथ डांस भी कर रहे हैं। वीडियो में खूब भीड़ दिखाई दे रही है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, पता करके कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन