फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Celebrating the birth anniversary of Maharishi Parashuram

महर्षि परशुराम की जयंती मनाई, शोभायात्रा निकाली

Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 29 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Celebrating the birth anniversary of Maharishi Parashuram
महर्षि परशुराम की जयंती - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में कई संस्थाओं और स्कूलों में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

 भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले भर में शोभायात्रा समेत कई धार्मिक आयोजन हुए। इस मौके पर ब्राह्मण समाज ने एकजुटता का संकल्प भी लिया।
स्व. पारी लाल दुआ भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम का प्राकट्य महोत्सव का आयोजन हुआ। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंचीय कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम अध्यक्ष रामाशंकर भारद्वाज व विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर विधायक प्रेमस्वरूप ने की। मुख्य अतिथि इंवर्टिस यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति उमेश गौतम रहे। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा के विधायक राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि विप्र समाज जब संगठित होगा, तभी उसको हर क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। मुख्य कोषाधिकारी प्रवीण त्रिपाठी, ब्राह्मण सभा के प्रदेश महामंत्री त्रिभुवन शर्मा, मंत्री संगठन राष्ट्रीय सुरेंद्र पांडेय के अलावा बनवारी लाल पाठक आदि ने विचार रखे। महोत्सव में राहुल चौबे, अजय कुमार मिश्र, संजीव शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, सूर्यपाल, कौशलानंद पांडेय, पंकज शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामबहादुर, अमित पाठक, सुरेंद्र उपाध्याय, राजीव शर्मा, रानू पांडेय, विकास शर्मा, नरेश चंद्र शंखधार, सुनील कुमार शर्मा, डॉ. सौरभ शंखधार, रामकुमार दुबे, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन कामेश पाठक ने किया। ओरछी क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में हुए आयोजन में राकेश दीक्षित, अजय पाराशरी, मयंक पाठक, मिथुन, गौरव शंखधार, शिवम पाराशरी, अनिल पाराशरी, दिनेश चंद्र मिश्रा, राजपाल आदि मौजूद थे। आसफपुर क्षेत्र के कस्बा फैजगंज बेहटा में परशुराम जंयती पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। महेश पाठक, अजय पाराशरी, राकेश दीक्षित ने विचार रखे। इस मौके पर दिनेश पाराशरी, अखिलेश पाराशरी, भूरे शर्मा, शिवांगी शर्मा, प्रभाकर, राधेश्याम शर्मा, आशीष तिवारी रामौतार शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं रुदायन क्षेत्र के गांव चंदोई में भगवान परशुराम की जयंती पर हवन किया गया। नितीश पाठक, केके उपाध्याय, पारुल कुमार शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, अरविंद शर्मा, पारुल राजौरिया आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन

वहीं, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में परशुराम जयंती का आयोजन किया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा व शिक्षिका लता सक्सेना ने महर्षि परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह, संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार आदि ने विचार रखे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी, सुधा गुप्ता ने जानकारी दी। कंचनलता, तरुण, सत्येंद्र, सीमा देवी, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे। रुदायन प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाध्यापिका पारुल सागर, तेजेश शर्मा, हरि सिंह, देवेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय रुदैना में प्रधानाध्यापिका सीमा गुप्ता, नवीन गुप्ता, प्रदीप और प्रियंका, प्राथमिक विद्यालय राजपुर रोशननगर में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बच्चों को परशुराम के बारे में जानकारी दी। मदर एथीना स्कूल में शोएब जावेद और सत्यजीत सिंह ने परशुराम के व्यक्तित्व और जीवन आदर्शों को रेखांकित किया। बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उसावां कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में शिवम मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा ने विचार रखे। बिसौली में बसपा नेता केके उपाध्याय के डॉ. बीआर अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज चंदोई में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र ने भगवान परशुराम को पराक्रम का प्रतीक बताया। कार्यक्रम को बनवारीलाल पाठक,किशारी लाल शर्मा, मिन्टू पाठक, भरत लाल, शिवकुमार उपाध्याय, रामभरोसे लाल शर्मा ने भी संबोधित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर व बंजरिया में भी परशुराम जयंती मनाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए प्रेम चंद्र यादव ने परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उझानी के पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में परशुराम जयंती मनाते हुए प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने बच्चों को ज्ञान का पाठ पढ़ाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।  बच्चों ने नृत्य से मनमोह लिया। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, शालिनी, मोहित, अफ्शा, उत्तम शर्मा, स्वाति, मोहिनी चौहान, सोनालिका, अनामिका, रुखसार, फरीदा, दिव्या, सीनम और सोनम आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed