{"_id":"616f1c1e6bfb9622f165af05","slug":"celebrated-happiness-on-eid-miladunvi-distributed-some-decorations-and-sweets-somewhere-badaun-news-bly463458247","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नवी पर खुशियां मनाईं, कहीं सजावट की तो कहीं मिठाइयां बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नवी पर खुशियां मनाईं, कहीं सजावट की तो कहीं मिठाइयां बांटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का दिन ईद मिलादुन्नबी पूरे जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जामा मस्जिद पर नमाज में सैकड़ों अकीदतमंद पहुंचे। वहीं डीएम व एसएसपी ने शहर में सड़कों पर निकलकर व्यवस्थाएं देखीं। वहीं पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने जुलूस की अनुमति न होने पर छोटे सरकार की दरगाह पर इस्लामिक परचम लहराकर गुलपोशी व चादरपोशी की।
मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी प्यारे नबी हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर इस मुबारक महीने की बारह तारीख को जुलूस निकलता है जो कोरोना महामारी की वजह से पाबंदी के कारण नहीं निकाला गया। बच्चों को भी मेला न लगने का मलाल रहा। हालांकि शहर सहित जिले में जमकर सजावट की गई। कहीं बिजली की झालरों से तो कहीं फूलों से सजावट की गई। छतों पर इस्लामिक परचम लहराते दिखाई दिए। अकीदतमंदों ने नजराना-ए-अकीदत पेश करते हुए कुरआन ख्वानी, मीलादे पाक, जलसे के साथ लंगर व महफिलें सजाईं, मिठाइयां भी बांटीं।
पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने छोटे सरकार की दरगाह पर तकरीर की। कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी निकलता था जो कोरोना महामारी की वजह से नहीं निकल सका। इसलिए वह यहीं सजदा करके जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाने आए हैं। सैकड़ों लोगों के साथ इस्लामी परचम लेकर उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया। बाद में छोटे सरकार की दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी भी की। इस मौके पर मंजर पीरजी, बिलाल पीरजी, इनाम हुसैन पीरजी, शाहनवाज पीरजी, अशरफ पीरजी, जमीर अहमद पीरजी, शहाव पीरजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, डीएम दीपा रंजन व एसएसपी ओपी सिंह ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। उनके साथ कई थानों की पुलिस व पीएसी भी रही।
शाह अल्वी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के यूथ अध्यक्ष मोहम्मद शीराज अल्वी ने हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर बड़े सरकार की दरगाह पर लंगर लगाया और भोजन के पैकेट बांटे गए।
सहसवान। नगर एवं देहात क्षेत्रों में मुस्लिम वर्ग के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी शासनादेशों के अनुरूप बिना जुलूस निकाले घरों पर ही मनाया। शाम को नगर के कई मोहल्लों तथा घरों को रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
बिसौली और फैजगंज बेहटा में सादगी से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
बिसौली। प्यारे नबी की यौमे पैदाइश पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नगर में बड़े ही सादगी के साथ निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग इस्लामी परचम लहराते हुए चल रहे थे। नात व मनकबत के साथ उलमा ने अपनी तकरीर में मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम दिया। सजे धजे नन्हे मुन्ने बच्चे जुलूस में सभी के आकर्षण का केंद्र बनेे रहे। जुलूस को हाफिज शादाब रजा उवैसी, मौलाना इफ्तेखार अशरफी, हाफिज मोहम्मद आमिल रजा, हाफिज अहमद हसन, मौलाना आफाक रजा आदि ने तकरीरों से खिताब किया। चेयरमैन अबरार अहमद के निर्देश पर पालिकाकर्मियों ने जुलूस के मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर चूना डलवाया।
फैजगंज बेहटा। कस्बे में मंगलवार को ईद मीलादुन्नबी का जुलूस कोरोना को ध्यान में रखते हुए सादगी से निकाला गया। इस दौरान आयोजक बब्बू खां, अफसर अली, इरफान अली, इमाम कारी रफीक अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद