{"_id":"1b9cf0417b0a507e822a30b7cee2edd0","slug":"cbse-board-mother-athena-centers-candidate-was-absent-at-12-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड: मदर एथेना केंद्र पर गैरहाजिर रहे 12 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड: मदर एथेना केंद्र पर गैरहाजिर रहे 12 परीक्षार्थी
बदायूं
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार को जिले के दो केंद्र पर शुरूहो गईं। शहर के मदर एथेना स्कूल केंद्र पर 12 परीक्षार्थी पहले दिन इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में अनुपस्थित रहे। पेपर खत्म होने के बाद परीक्षार्थी खुश नजर आए। दूसरे केंद्र पर भी परीक्षाएं विधिवत रूप से संचालित हुईं।
शहर के मदर एथेना स्कूल और शेखूपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए। मदर एथेना केंद्र पर आरके पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय और फ्लोरेंस नाईटेगिंल स्कूल के 266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 51 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। पहले दिन अंग्रेजी विषय में इस केंद्र पर 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इधर, केंद्रीय विद्यालय केंद्र पर 387 परीक्षार्थी पंजीकृत। केंद्र व्यवस्थापक एमजे निखत ने शाम को बताया कि आज 255 परीक्षार्थी मौजूद रहे। 32 अनुपस्थित रहे। बताया कि पहले दिन परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इधर, देखा गया कि दोनों केंद्रों पर परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी थी। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि जैसी उन्होंने तैयारी की थी बैसा ही पेपर आया। कहा कि उम्मीद से ज्यादा अच्छा पेपर हुआ है। बाकी पेपरों की भी उनकी पूरी तैयारी है।