फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CBI CMO Another notice

सीएमओ को सीबीआई का एक और नोटिस

Thu, 13 Aug 2015 07:45 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 13 Aug 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बदायूं के सीएमओ को एक और नोटिस भेजा है। नोटिस में अब तक मिले रिकार्ड की झोल के बारे में सवाल करते हुए बाकी के रिकार्ड जल्द मुहैया कराने को कहा गया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने क्रॉस जांच के दौरान इस तरह के नोटिस मिलने की बात स्वीकार की है।
एनआरएचएम में हुए करोड़ों रुपये के घोटालों की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने बदायूं के सीएमओ से 2005 से 2011 तक के एनआरएचएम से जुड़े सभी रिकार्ड मांगे थे। स्वास्थ्य विभाग ने रिकार्ड तालाशने में काफी मशक्कत की लेकिन दवा खरीद और जननी सुरक्षा योजना के कई साल के रिकार्ड नहीं मिले। पिछले दिनों सीबीआई के देहरादून कार्यालय से एक टीम ने बदायूं पहुंच कर जांच की थी। टीम कुछ रिकार्ड अपने साथ ले गई। जो रिकार्ड नहीं मिले वह उपलब्ध कराने को स्वास्थ्य महकमे को वक्त दे दिया गया। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग रिकार्ड नहीं तलाश सका। कई सीएचसी-पीएचसी से रिकार्ड गायब मिले। दवा खरीद के रिकार्ड भी गायब मिले।
विज्ञापन

सीबीआई को जो रिकार्ड मिल गए, उनके परीक्षण में तमाम खामियां मिलीं हैं। जांच एजेंसी ने इन खामियों पर जवाब के साथ सीएमओ से बाकी के रिकार्ड जल्द मुहैया कराने को कहा है। सीबीआई की ओर से इस संबंध में नोटिस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग फिर से सूचनाएं और रिकार्ड जुटाने में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जांच के दौरान कई बिंदुओं पर समय-समय पर सूचनाएं मांगी जाती हैं। जो रिकार्ड जांच एजेंसी को दे दिए गए थे उनके संबंध में कुछ सूचनाएं मांगी गई है। बाकी के रिकार्ड भी जल्द मुहैया करा दिए जाएंगे। इनकी तलाश जारी है।
-डॉ. नरेंद्र कुमार , सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed