फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cautious administration, bird flu Samples sent for examination

प्रशासन सतर्क, बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजे सेंपल

Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अब तक आईवीआरआई भेजे जा चुके हैं 250 सेंपल 
 दिल्ली में बर्ड फ्लू के पांव पसारने की वजह से जिले में भी इससे बचाव के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। पशु पालन विभाग की ओर से पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों के सीरम का सेंपल लेकर आईवीआरआई भेजा जा रहा है, जहां से नमूनों की जांच होगी। राहत की बात यह है कि अब तक करीब 250 नमूने भेजे जा चुके हैं, जिसमें सभी निगेटिव पाए गए, लेकिन अभी बर्ड फ्लू से जिले को मुक्त नहीं माना जा सकता है। 
दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में इन दिनों बर्ड फ्लू के पांव पसारने की वजह से पड़ोसी राज्यों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू से बचाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जिले में पशुपालन विभाग ने इसकी जानकारी के लिए पशुपालन विभाग पोल्ट्री फार्म से नमूने लेकर भेज रहा है। जिले में 15 पोल्ट्री फार्म हैं, जिनमें ब्रोयलर (चिकन के लिए मुर्गे) पाले जाते हैं। इनमें 12 हजार मुर्गे पाले जाते हैं, जिनकी बिक्री की जाती है। बाकी अन्य राज्यों से आयात होते हैं। विभाग की ओर से चालू वित्त वर्ष में 250 सेंपल सीरम के आईवीआरआई में भेजे गए हैं, जिनमें सभी निगेटिव पाए गए हैं। अक्तूबर में 40 सेंपल भेजे जाएंगे। इसकी तैयारी पशुपालन विभाग की ओर से की जा रही है। 
विज्ञापन

--------
जिले में खुलने वाला ब्रोयलर पैरेंट फार्म 
बदायूं। जिले में ब्रोयलर पैरेंट फार्म खोले जाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसमें उझानी के पास स्थित गांव में काम शुरू हो चुका है। इसमें हेचरी प्लांट की दो यूनिट खोली जानी हैं, जिनकी क्षमता रोजाना 10 हजार ब्रोयलर पैदा करने की होगी। इनसे रोजाना करीब 15 हजार ब्रोयलर का उत्पादन होगा। इससे जिले में ब्रोयलर का आयात नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाहर से आ रहा चिकन खतरनाक 
बदायूं। जिले में मुर्गों की अधिक पैदावार न होने की वजह से ज्यादातर ब्रोयलर अन्य राज्यों हरियाणा और पंजाब से आयात किया जाता है। दिल्ली में बर्ड फ्लू के लक्षण मिल चुके हैं, जबकि हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्य दिल्ली से सटे हुए हैं। ऐसे में बाहर से आयातित होकर आने वाले ब्रोयलर से जिले में बर्ड फ्लू (एच5एन1) वायरस फैला सकते हैं।

-------
अप्रैल से अब तक आईवीआरआई में करीब 250 सेंपल सीरम के भेजे जा चुके हैं। इनमें से सभी की रिपोर्ट बर्ड फ्लू (एच5एन1) वायरस निगेटिव आई है। अक्तूबर में 40 सेंपल भेजे जाने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। जिले में फिलहाल बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है। बावजूद इसके पूरी सतर्कता बरती जा रही है। 
-डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed