{"_id":"57ed1fd44f1c1bdc76573cab","slug":"caught-up-in-nursing-unlicensed-medical-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में चल रहा बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम में चल रहा बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर पकड़ा
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औषधि विभाग ने एक नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा है। यहां से करीब 1.50 लाख रुपये की दवाइयां बरामद हुई हैं। विभिन्न कंपनियों की 110 प्रकार की दवाइयों को बिना लाइसेंस के नर्सिंगहोम में मेडिकल स्टोर खोलकर बेचा जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस के मीरा सराय में एक नर्सिंग होम में चल रहे मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने गुरुवार को टीम के साथ छापामारी की। मेडिकल संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। विभाग ने पड़ताल की तो पता चला कि मेडिकल का संचालन बिना लाइसेंस के हो रहा है। यहां से 110 प्रकार की विभिन्न कंपनियों की दवाइयां जब्त कर ली गईं। बरामद दवाइयों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार की ओर से सिविल लाइंस थाने में नर्सिंगहोम संचालक डॉ. सुमन और वार्ड ब्वाय पवन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। बरामद दवाइयों को पुलिस ने सील कर दिया है।
बिना लाइसेंस मेडिकल पर कड़ी कार्रवाई
बदायूं। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस मेडिकल का संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह समझते हैं कि नर्सिंगहोम में बिना लाइसेंस के मेडिकल का संचालन किया जा सकता है। जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी नर्सिंगहोम में बिना लाइसेंस मेडिकल का संचालन नहीं हो सकता।