फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Caught in the millions Cost of construction

चुनाव में अटक  गए लाखों  की लागत के निर्माण कार्य

Fri, 20 Jan 2017 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका उझानी को कराने थे कई विकास कार्य
अटके कार्यों की फेहरिस्त में मानकपुर रोड की पुलिया भी शामिल
अशर्फी देवी कन्या कॉलेज की रोड भी अब बनेगी चुनाव बाद

विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले नगर पालिका परिषद ने गली-मोहल्लों में विकास कार्य के लिए जिस सूची को अंतिम रूप दिया था, उसमें कई निर्माण कार्य अधर में लटक गए हैं। मानकपुर रोड पर पुलिया, बुर्रा रोड से जुड़ी नई सड़क और अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की सड़क भी शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ पाएंगे।
नगर पालिका परिषद ने करीब आधा दर्जन नई सड़कों और पुरानी सड़कों के मरम्मतीकरण समेत विकास कार्यों के लिए दिसंबर महीना के शुरू में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कामों को अंतिम रूप देकर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी करा ली थी। इनमें कई कार्यों को उसी दौरान शुरू भी करा दिया गया लेकिन मानकपुर रोड पर पुलिया, अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज और बुर्रा रोड से जुड़ी की सड़क समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर कामकाज शुरू नहीं हो पाया था। उसी दौरान विधानसभा चुनाव को ऐलान हो गया। पालिका ने आदर्श आचार संहिता के तहत नये काम रोक दिए थे। चुनाव के फेर में पड़े विकास कार्यों पर पालिका प्रशासन को करीब 50 लाख रुपया खर्च करना था। बताते हैं कि पालिका ने नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए जो कार्ययोजना तैयार की, उसे भी चुनाव की वजह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नागरिकों को भी अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक कॉलेज रोड समेत पुलिया का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

------
चुनाव की वजह से जो निर्माण कार्य रोके गए हैं, उनकी सूची तैयार करके अफसरों को भी मुहैया करा दी गई है। पालिका प्रशासन हर हाल में चुनाव आचार संहिता का पालन करेगा। रोके गए कार्य बाद में शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय सक्सेना, अवर अभियंता, नगर पालिका उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed