फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cat took away baby sleeping with mother When left on making noise he died after falling from roof In budaun

UP News: मां के साथ सो रहे दुधमुंहे को उठा ले गई बिल्ली, शोर मचाने पर छोड़ा तो छत से गिरकर मौत

Tue, 25 Jul 2023 04:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jul 2023 04:16 PM IST
सार

बदायूं के उसावां थाना इलाके के गांव गौंतरा पट्टी भौनी से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मां के साथ सो रहे दुधमुंहे को बिल्ली उठा ले गई। शोर मचाने पर बिल्ली ने उसे छत से छोड़ दिया। इससे उसकी गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Cat took away baby sleeping with mother When left on making noise he died after falling from roof In budaun
डेढ़ माह के बच्चे को उठा ले गई बिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के म्याऊं मां के साथ चारपाई पर सो रहे डेढ़ महीने के बच्चे को रविवार रात बिल्ली उठा ले गई। परिवार वाले शोर मचाते हुए दौड़े तो बिल्ली के मुंह से बच्चा छूट गया और छत से आंगन में जा गिरा। बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने सुबह बच्चे के शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला हकीमबाड़ा निवासी हसन की ससुराल उसावां क्षेत्र के गांव गौंतरा पट्टी भौनी में है। हसन के मुताबिक करीब डेढ़ माह पहले उसकी पत्नी आसमां ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। उसका एक बेटा और एक बेटी हुई थी। तब से वह गौंतरा पट्टी भौनी गांव में ही रह रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लुंगी बन गई मुसीबत: वेश बदल कच्ची शराब पकड़ने निकले थे सिपाही, ग्रामीणों ने बदमाश समझ बंधक बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात दंपती मकान की छत पर सो रहे थे। दोनों बच्चे रेहान और अलशिफा आसमां की चारपाई पर लेटे हुए थे। बताते हैं कि रात करीब तीन बजे बिल्ली आई और रेहान को मुंह में दबाकर ले गई। यह देखकर आसमां चीख पड़ी, जिससे हसन की भी आंख खुल गई। वह तुरंत बिल्ली के पीछे भागे। 

इसे बाद बिल्ली रेहान को तो नहीं ले जा पाई लेकिन रेहान उसके मुंह से छूटकर घर के आंगन में जा गिरा, जिससे बालक की तुरंत मौत हो गई। रात तीन बजे हुई घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के कई लोग आ गए। सुबह तक परिवार में चीख-पुकार मचती रही। बाद में परिवार वालों ने बालक के शव को दफन कर दिया।

घर में 15 दिन से आ रही थी बिल्ली 
हसन के अनुसार, बिल्ली उनके घर में करीब पंद्रह दिन से आ रही थी। उसे वह बार बार भगा देते थे। कुछ दिन पहले उसने रेहान के चेहरे पर पंजा मार दिया था, जिससे उसके काफी खरोंचे आई थी। उन्हें अनुमान नहीं था कि बिल्ली सोते हुए बच्चे को उठा ले जाएगी, अन्यथा वह सुरक्षा के इंतजाम कर लेते।

हसन ने बताया कि घर की छत पर बाउंड्री नही है। जब वह शोर मचाते हुए बिलै के पीछे भागे थे तो अचानक ही उसने रेहान को मुंह से छोड़ दिया, जिससे वह आंगन में गिर गया। रेहान की मौत से हसन और आसमां का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed