{"_id":"6abec1648e3a5dfee1000163","slug":"case-registered-against-two-brothers-for-charging-e-rickshaws-by-stealing-electricity-badaun-news-c-123-1-ba11032-174492-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज करते दो सगे भाइयों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज करते दो सगे भाइयों पर केस
विज्ञापन
बदायूं। विद्युत निगम के प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को सहसवान में बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज करते दो सगे भाइयों को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली के नेतृत्व में अवर अभियंता हरीश कुमार की टीम लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग पर थी। चौकी नंबर चार के पास चौपाल क्षेत्र में टीम ने शीराज व शादाब के यहां छापा मारा। जहां दोनों बिना मीटर सीधे कटिया डालकर ई-रिक्शा चार्ज करते मिले। जांच में चोरी की मात्रा 14.840 किलोवॉट पाई गई।
प्रवर्तन दल ने मौके से फोटो, वीडियोग्राफी कर चोरी के साक्ष्य जुटाए। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि लाइन लॉस को कम करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। संवाद