{"_id":"6a55f53f2c3c1409610b4776","slug":"case-registered-against-two-accused-for-cyber-fraud-in-budaun-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैंक खाते से 11 दिनों में 1499 संदिग्ध ट्रांजेक्शन, साइबर ठगी में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैंक खाते से 11 दिनों में 1499 संदिग्ध ट्रांजेक्शन, साइबर ठगी में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 14 Jul 2026 02:07 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:07 PM IST
सार
बदायूं में साइबर वज्र अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों की जांच में एक संदिग्ध खाता मिला है, जिससे 11 दिनों में 1499 संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में साइबर अपराध के मामलों की जांच में साइबर थाना पुलिस को एक ऐसे बैंक खाते का पता चला है, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन में किया जा रहा था। जांच के बाद साइबर थाने के उपनिरीक्षक रजत यादव ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर वज्र अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों की जांच में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक चालू खाते में कई अनियमितताएं सामने आईं। यह खाता एक निजी कंपनी के नाम पर संचालित था। जांच में पता चला कि 28 अगस्त से 7 सितंबर 2025 के बीच महज 11 दिनों में खाते से 1499 बार लेनदेन हुआ। खाते में करीब 8.82 लाख रुपये जमा हुए, जबकि पांच लाख रुपये से अधिक की निकासी की गई। पुलिस के अनुसार, इस खाते से जुड़े लेनदेन के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों से 317 साइबर शिकायतें दर्ज मिली हैं, जिससे साइबर अपराध में खाते के इस्तेमाल की आशंका और अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में न्यू मार्डन कॉलोनी चित्रांश नगर थाना सिविल लाइंस बदायूं के अरुण कुमार सक्सेना और गांव मौहम्मदपुर कुडई जरीफनगर थाना निवासी मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साइबर सेल थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन