{"_id":"6aef7f50950873274d011a63","slug":"case-registered-against-four-people-for-forcing-a-woman-out-of-her-home-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177199-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला को घर से निकालने के आरोप में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला को घर से निकालने के आरोप में चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। शिवपुरम निवासी गार्गी वत्स ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गार्गी के मुताबिक, उसका विवाह 19 फरवरी को गौतमबुद्धनगर निवासी पुनीत से हुआ था। पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। बावजूद इसके ससुरालीजन शादी से पहले ही कार की मांग कर रहे थे। पिता ने पांच लाख रुपये देने की बात कही थी। आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
पति ने कार के रुपये मांगने को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सास-ससुर और देवर भी दहेज की मांग को लेकर ताने देते थे। विवाहिता का आरोप है कि 25 फरवरी को पति उसे दार्जिलिंग ले गया था, वहां भी उससे मारपीट की गई। इसके बाद 13 मार्च को दोबारा ससुराल पहुंचने पर कार के लिए रुपये को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 18 मार्च को उसे घर से निकाल दिया गया। कार के रुपये लेकर आने पर ही वापस आने की बात कही गई। विवाहिता ने मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। महिला थाना पुलिस ने पति पुनीत, ससुर योगेन्द्र, सास मनोरमा और देवर सुमित के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ सिटी सुमेध मिलिद जाधव ने बताया कि प्रकरण में महिला थाने से काउंसलिग कराने के प्रयास किए गए थे। दोनों पक्षों में समझौता नहीं होने पर तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।