{"_id":"6abec0c2aa3ecf6a8b0723a0","slug":"case-registered-against-four-individuals-for-dismantling-established-structuresencroachments-badaun-news-c-4-1-bly1014-978952-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पक्के ठिये उखाड़ने के मामले में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पक्के ठिये उखाड़ने के मामले में चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिल्सी। जमीन की ठिया बंदी के लिए लगाए गए पक्के ठिये उखाड़ने और विरोध करने पर मारपीट की कोशिश के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के ग्राम पालपुर निवासी सूरजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने ठिया बंदी कराई थी। एसडीएम बिल्सी के आदेश पर 23 मार्च को मौके पर पक्के ठिये लगाए गए थे। आरोप है कि राजवीर, रामफल, ज्ञान सिंह और नमन कुमार पुत्रगण सोनपाल ने रात में उक्त ठिये उखाड़ दिए।
सूरजपाल के अनुसार, ठिये उखाड़ने के संबंध में पूछने पर आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। उसे जमीन पर गिरा दिया और गाली-गलौज की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की ओर से प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद