फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against former BSP MLA's son for attempted murder of a young woman.

Budaun News: युवती की हत्या की कोशिश में बसपा के पूर्व विधायक के बेटे पर केस दर्ज

Tue, 11 Aug 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case registered against former BSP MLA's son for attempted murder of a young woman.
बदायूं। एक साल तक सहमति संबंध (लिव-इन-रिलेशनशिप) में रहने के बाद शादी का झांसा देकर मुंबई की युवती की गला दबाकर हत्या की कोशिश करने और विषाक्त पदार्थ पिलाने के आरोप में बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबुजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी ने युवती से दोस्ती की और मुंबई जाकर नजदीकियां बढ़ाईं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंबई निवासी युवती, जो इन दिनों अपनी रिश्तेदारी में रह रही है, ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी अबुजर खान से पहचान हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अबुजर करीब दो माह तक मुंबई में उसके साथ पति की भांति रहा। चार अगस्त की रात अबुजर ने उसे फोन कर अपने घर ककराला बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसने गले में पड़े दुपट्टे को कसकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद जबरन उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। बेहोशी के बाद उसे होश आया तो उसके नाक-मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय रिश्तेदारों ने उसे जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता ने कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहकर अपना उपचार कराया। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अबुजर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर जांच करवाई जा रही है। जांच में तथ्यों के सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed