Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against e-rickshaw driver over child's death.

Budaun News: बच्चे की मौत के मामले में ई- रिक्शा चालक पर रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case registered against e-rickshaw driver over child's death.
उझानी। बीते सोमवार की दोपहर कछला में राधेलाल कॉलेज के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला की गोद से गिरकर एक साल के मासूम की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर हुआ था। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरौला निवासी ओमवीर अपनी पत्नी बबली और 12 महीने के बच्चे के साथ बाइक से कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव पटना जा रहे थे। कछला राधेलाल कॉलेज के सामने बराबर से ई- रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में ओमवीर और बबली के घायल होने के साथ ही लहूलुहान मासूम सुशांत की मौके पर मौत हो गई थी। परिवार के लोग मासूम को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पहले से ही मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी समेत खुद का इलाज कराकर लौटे ओमवीर ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी ई- रिक्शा चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया निवासी रामवृक्ष यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि हादसे के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में ई-रिक्शा चालक और मृतक के परिजनों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद हादसे की कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


हादसे में युवक की मौत की पत्नी ने 10वें दिन दर्ज कराई रिपोर्ट



अलापुर। सड़क हादसे में युवक की मौत होने के मामले में घटना के 10वें दिन आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कैथुलिया निवासी धर्मशीला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 जून को उनके पति भंवरपाल और शरद पुत्र किशनपाल निवासी देवी नगला थाना कादरचौक के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक शरद चला रहे थे, जैसे ही वह अलापुर क्षेत्र के गांव गिलटैया के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे उसी समय सामने से आ रहे बाइक सवार सुखपाल उर्फ नन्हे पुत्र जगदीश निवासी गिलटैया ने टक्कर मार दी। हादसे में पति भंवरपाल और शरद घायल हो गए।




पीड़िता का कहना है कि दोनों घायलों को म्याऊं अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भंवरपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि शरद का उपचार चल रहा है। मृतक की पत्नी धर्मशीला की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed