फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against cold storage operator for allegedly issuing a fake cheque as death compensation.

Budaun News: मौत के मुआवजे में फर्जी चेक देने का आरोप, कोल्ड स्टोरेज संचालक पर केस

Fri, 24 Jul 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered against cold storage operator for allegedly issuing a fake cheque as death compensation.
बदायूं। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दौरी निरोत्तमपुर निवासी महेश पाल की तहरीर पर पुलिस ने मथुरा के एक कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर बेटे की मौत के बाद मुआवजे के नाम पर बंद खाते का चेक देने और बकाया मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप है।
विज्ञापन

महेश पाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा विजय सिंह मथुरा स्थित स्वराज कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत था। 3 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज संचालक अजय अग्रवाल ने छह लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन देते हुए दो चेक दिए, जिनमें एक एक लाख रुपये का चेक बहू सीमा और दूसरा पांच लाख रुपये का चेक महेश पाल के नाम था।
विज्ञापन

इसके अलावा 1.61 लाख रुपये मजदूरी का बकाया भी बताया गया। पीड़ित का आरोप है कि बैंक में चेक लगाने पर पता चला कि संबंधित खाता बंद है। इसके बाद आरोपी लगातार भुगतान टालता रहा और बाद में रुपये देने से भी इंकार कर दिया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर महेश पाल ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया गया। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed