{"_id":"6a4026ace79a9a4ba90016fd","slug":"case-registered-against-24-named-individuals-and-25-unidentified-persons-over-the-unrest-in-islamnagar-nine-arrested-badaun-news-c-123-1-bdn1010-167167-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इस्लामनगर में हुए बवाल में 24 नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इस्लामनगर में हुए बवाल में 24 नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम हुए बवाल के बाद शनिवार को चहल-पहल हुई। संवाद
इस्लामनगर। मोहल्ला कुरैशी स्थित मछली बाजार में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे टेंपो और बाइक की टक्कर होने के बाद दो पक्षों के बीच हुए पथराव में 24 नामजद और 25 अज्ञात बवालियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नौ बवालियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, शनिवार को जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उनकी दुकानें बंद रहीं, जबकि अन्य व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। दिनभर पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार की शाम करीब सवा चार बजे मोहल्ला कुरैशी के मछली बाजार चौक से मुहर्रम पर ताजिये निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान टेंपो की टक्कर से बाइक का शीशा टूट गया। टेंपो चालक विवाद के बाद चला गया, लेकिन फारुख कुरैशी व कल्लू कुरैशी के परिजनों में विवाद शुरू हो गया। बाद में दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते फिर ठन गई।
झगड़ा इतना बड़ा कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट, पथराव और बवाल हुआ। महिलाएं भी पथराव में शामिल हो गईं। करीब एक घंटे तक बवाल चलता रहा। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां तक भाजनीं पड़ीं। बवाल में कई दुकानों और दो वाहनों के शीशे टूट गए। दोनों तरफ से जबर्दस्त पथराव के चलते पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम बनाकर अन्य नामजदों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से पूरे इलाके में खौफ है। कई लोग घरवार छोड़कर चले गए हैं। दुकानों पर भी ताले लटक रहे हैं। बवाल की जांच कस्बा इंचार्ज सनी चौधरी को सौंपी गई है। कस्बा इंचार्ज ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
इनके खिलाफ नामजद हुई रिपोर्ट
इस्लामनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक गौतम पांडेय की की ओर से दर्ज कराई एफआईआर के अनुसार, मछली बाजार क्षेत्र में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पहले पक्ष के राजू, बब्लू, फारुख, यावर, शमशाद, इरशाद, आदिल, दानिश, अनस, छोटा उर्फ छुट्टन, फूलबानो उर्फ फुली और गुलशन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से फारुख पुत्र हबीब, याकूब, अजीम, आरिफ, आमिर, इमरान, अमन, हसन, अब्दुल्ला, यामीन, गुलफ्शा और बबली को नामजद किया है। इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है।
इतने लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए अभियान में मो. राजू पुत्र कल्लू कुरैशी, बबलू पुत्र कल्लू कुरैशी, फारुख पुत्र कल्लू कुरैशी, यावर पुत्र मल्लू, शमशाद पुत्र दिलशाद, इरशाद पुत्र दिलशाद, फारुख पुत्र हबीब, याकूब पुत्र हबीब, अजीम कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ चार डंडे भी बरामद किए हैं। बवाल में इनका प्रयोग किया गया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।