फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case of gang rape dismissed, convicted in Anganwadi worker scam, now preparation of FIR

सामूहिक दुष्कर्म का मामला खारिज, आंगनबाड़ी वर्कर घोटाले में दोषी, अब एफआईआर की तैयारी

Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case of gang rape dismissed, convicted in Anganwadi worker scam, now preparation of FIR
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके की जिस आंगनबाड़ी वर्कर ने शेखूपुर चौकी पुलिस समेत सात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, पुलिस ने उसे सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला और उसका पति खुद दोषी है। महिला पर घोटाले का आरोप है। जिन लोगों ने उसकी पोल खोली थी अब वह उन्हीं को फंसाने का षड्यंत्र रच रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी वर्कर ने अपने गांव के कुछ लोगों समेत शेखूपुर चौकी पुलिस पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जब ये मामला चर्चा में आया तो पुलिस के होश उड़ गए। फिर पुलिस ने मामले की खोजबीन शुरू कर दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय के मुताबिक जब ये आंगनबाड़ी वर्कर अपने गांव की कुछ महिलाओं को पोषाहार वितरित कर रही थी, तभी अन्य महिलाओं ने आकर हंगामा किया था। इनमें मारपीट भी हुई। उसके पति ने एक महिला के साथ अभद्रता की। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इधर, गांव की एक महिला ने आंगनबाड़ी वर्कर पर पोषाहार घोटाले का आरोप लगाया था। इस पर जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। इसमें कई महिलाएं ऐसी पाई गईं, जिन्हें पोषाहार मिला ही नहीं था। इसकी जांच बीडीपीओ उझानी तरुण वर्मा ने की थी। उसके बाद अधिकारियों को सौंप दी थी। इसको लेकर आंगनबाड़ी वर्कर कुछ लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इसकी तहरीर थाने में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा लगाया गया आरोप झूठा निकला है। वह खुद एक घोटाले में दोषी है। उसका पति छेड़छाड़ के मामले में जेल गया है। अब वह दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने की तैयारी में है। उसके खिलाफ तहरीर आ गई है। उस पर कार्रवाई चल रही है। - सुधाकर पांडेय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed