फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against teacher and manager for beating a student

Budaun News: छात्रा को पीटने पर शिक्षक व प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against teacher and manager for beating a student
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सेना के प्राइवेट स्कूल में एक छात्रा को पीटने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद पुत्र राजेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक, 22 जनवरी को वह गांव से बाहर थे। उनकी सात साल की बेटी रिया गांव के ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह स्कूल पढ़ने गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूल के शिक्षक बृजेश पुत्र नंदकिशोर निवासी प्रसिद्धपुर कोतवाली दातागंज ने उनकी बेटी को डंडे से पीटा। इससे बेटी चोटिल हो गई। वह स्कूल में ही बेहोश होकर गिर गई। किसी ने परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजन छात्रा को उठाकर घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां छात्रा ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक रामनिवास पुत्र नरेश ने ही शिक्षक को डंडा दिया था। कहा था कि जब तक छात्रा रोए नहीं तब तक पीटते रहो। इस मामले की जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने प्रबंधक से बात की।

इस पर प्रबंधक ने उन्हें धमकाया कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर शिक्षक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed