फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against mother-daughter duo who taunted, "Show us you're dead, and we'll give you fifty thousand."

Budaun News: ‘मरकर दिखाओ पचास हजार हम देंगे’ का ताना मरने वाली मां-बेटी पर केस

Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed against mother-daughter duo who taunted, "Show us you're dead, and we'll give you fifty thousand."
कादरचौक। ककोड़ा गांव में किशोर राजीव को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि गंगा स्नान के दौरान सूरज के डूबने के प्रकरण में पंचायत कर कुछ लोगों ने बेटे राजीव सहित चार युवकों पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया था। जमा न करने पर सूरज की पत्नी और सास ने राजीव को ताना मारते हुए कहा था कि मरकर दिखाओ, पचास हजार हम देंगे। इसके बाद बेटे राजीव ने जंगल में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन

पिता सुल्तान सिंह ने कादरचौक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आठ जून को उनका बेटा राजीव सिंह (15) गांव के चार अन्य युवकों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। इस दौरान गांव का सूरज गहरे पानी में डूब गया था। घटना के बाद सूरज की पत्नी शीतल और उसकी मां ने गांव में पंचायत बुलाकर साथ गए लोगों से आर्थिक सहायता की मांग की। पहली पंचायत में कोई निर्णय नहीं हुआ। फिर 23 जून को दोबारा हुई पंचायत में प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को यह भी बताया था कि राजीव ने तत्काल रुपये न होने पर अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रखने की बात कही थी। इसी दौरान सूरज की पत्नी और उसकी मां ने उसे ताना देते हुए कहा कि यदि रुपये नहीं दे सकते तो मरकर दिखाओ, हम तुम्हारे परिवार को 50 हजार रुपये दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताने से आहत होकर राजीव ने उसी दिन देर शाम गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इधर, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में दो महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed