फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against five people including contractor and lineman in case of death of laborer

Budaun News: मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदार, लाइनमैन समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five people including contractor and lineman in case of death of laborer
बदायूं। उसहैत कस्बा में सोमवार को खंभे पर जर्जर लाइन बदल रहे मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर ठेकेदार, लाइनमैन समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मजदूर की मां ने तहरीर में जेई का नाम भी शामिल किया था, लेकिन पुलिस ने जेई का नाम हटवाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बछेली निवासी सुषमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा पप्पू (25) आरडीएस यूनिर्वसल प्राइवेट लिमिटेड में बिजली के तार बदलने का कार्य करता था। ठेकेदार आमोद कुमार, लाइनमैन शिवम, अनिल, पंकज, अरब सिंह ने उसे पांच सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी पर रखा था।
विज्ञापन

सोमवार को सभी लोग पप्पू को घर से बुलाकर ले गए थे। उसहैत कस्बा में ठेकेदार ने शटडाॅउन लेकर उनके बेटे को खंभे पर चढ़ा दिया गया था। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे उनका बेटा करंट से चिपक गया। उनके बेटे की मौत के जिम्मेदार ठेकेदार, लाइनमैन व अन्य कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर यूनिवर्सल प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार आमोद कुमार, लाइनमैन शिवम, अनिल, पंकज और अरब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पप्पू की मां ने पुलिस को जो तहरीर दी थी उसमें जेई का नाम भी शामिल था, लेकिन पुलिस ने जेई का नाम हटवा दिया। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में जेई का नाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed