फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against eight people on court order

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 23 Sep 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight people on court order
बदायूं। घर कब्जाने के लिए जानलेवा हमला करने वाले आठ लोगों के खिलाफ दातागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विवेचना शुरू की है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर के रहने वाले कल्लू ने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया था। बताया था कि नौ अगस्त की रात को करीब नौ बजे वह अपने घर पर था। तभी पड़ोस में रहने वाले रोहित वर्मा, महेश वर्मा, दिनेश वर्मा आदि छत पर चढ़कर गाली देने लगे। विरोध करने पर रोहित ने बंदूक से उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इसके बाद सभी दरवाजे पर आ गए। दरवाजा तोड़कर घर के अन्दर घुस आए और सभी मारपीट करने लगे। जिसमें उसको गंभीर चोट आईं हैं। शोर सुनकर आस पास के लोग आ गए। ललकारा तो आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि मकान खाली कर देना नहीं जान से मारकर लाश भी गायब कर दी जाएगी। वह थाने गया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed