{"_id":"6817c042fb6f9eebc900fb38","slug":"carelessness-every-minute-10-bike-riders-pass-by-without-helmet-badaun-news-c-123-1-akb1003-138771-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपरवाही: हर मिनट गुजर रहे बिना हेलमेट के 10 बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपरवाही: हर मिनट गुजर रहे बिना हेलमेट के 10 बाइक सवार
विज्ञापन
इंद्रा चौक से बिना हेलमेट के गुजरते बाइक सवार। संवाद
- फोटो : mathura
बदायूं। शहर में 90 फीसदी लोग बिना हेलमेट के आवाजाही करते हैं। लावेला चौक, नवादा चौका, दातागंज तिराहा और पुलिस लाइन में हर मिनट 10 बाइक सवार बिना हेलमेट के गुजरते नजर आएं। खास बात यह है कि यातायात नियमों का उल्लंघन यातायात पुलिस के सामने हो रहा है। इसलिए हादसे में जान गंवाने के मामले में जिला का प्रदेश में 17वां स्थान है।
-- -
केस एक
रविवार को इंदिरा चौक पर दोपहर 12:11 बजे यातायात पुलिस के हेड सिपाही और दो होमगार्ड नजर आएं। इन गार्डों के सामने से दोपहर 12:12 बजे तक एक के बाद एक करीब 10 बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए निकले। सबसे ज्यादा बिना हेलमेट पहले बाइक सवार स्टेशन रोड से कृष्णा इंटर कॉलेज की तरफ जाते हुए नजर आएं।
--
केस दो
परशुराम चौक में दोपहर 12:22 बजे यातायात पुलिस का के जवान और सिविल पुलिस के चार जवान खड़े थे। यहां पर भी बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार पुलिसकर्मियों के सामने से निकलते हुए नजर आ रहे थे। एक के बाद एक करीब 10 बाइक सवार निकले।
विज्ञापन
--
केस तीन
दातागंज तिराहा पर दोपहर एक बजे यातायात पुलिस और दो गार्ड की ड्यूटी लगी थी। धूप की वजह से वह छांव में खड़े हुए नजर आएं। इस दौरान 1:01 बजे तक 10 वाहन सवार बिना हेलमेट के गुजरते हुए नजर आएं। कई बाइकों में नंबर प्लेट ठीक से नहीं लगी थी।
--
केस चार
पुलिस लाइन चौराहे से पहले दोपहर डेढ़ बजे दो होमगार्ड बैठे हुए थे। दोपहर 1:31 बजे तक एक के बाद एक 11 बाइक सवार ऐसे निकले, जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। वहां बैठे गार्ड ने उन्हें रोका टोका भी नहीं। इसी तरह कई कार सवार सीट बेल्ट भी नहीं बांधे हुए थे।
--
बिना हेलमेट वालों को दिया जा रहा पेट्रोल
शहरभर के पंपों से बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल दिया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए शासन से निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। रविवार को सभी पंपों से बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल दिया जा रहा था।
--
यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। हेलमेट को लेकर सख्ती की जाएगी। - आरएल राजपूत, प्रभारी यातायात पुलिस

इंद्रा चौक से बिना हेलमेट के गुजरते बाइक सवार। संवाद- फोटो : mathura