{"_id":"5741f24b4f1c1bb215690b08","slug":"careful-exit-today-will-affect-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज संभल कर निकलें, प्रभावित रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज संभल कर निकलें, प्रभावित रहेगा यातायात
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया गया है। रविवार रात 12 बजे से ही शहर में ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। सोमवार सुबह नौ बजे से रोडवेज बसें भी शहर में नहीं आएंगी। पुलिस-प्रशासन ने इसके लिए परिवहन निगम के कई जिलों के अधिकारियों के साथ बड़े ट्रांसपोर्टरों को भी सूचित कर दिया है।
मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे बदायूं पहुंचेंगे। यहां विकास रैली में हिस्सा लेने ने के बाद वह सड़क मार्ग से बरेली जाएंगे। सीएम की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए फुल प्रूफ बंदोबस्त किए गए हैं। बदायूं-बरेली फोरलेन के बाएं लेन पर वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। हालांकि दायां लेन हल्के वाहनों के लिए खुला रहेगा। बदायूं से बरेली तक नगरीय इलाकों में हाईवे के दोनों ओर की दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं हाईवे पर पड़ने वाली गलियों और लिंक रोड पर भी बैरीकेडिंग रहेगी।
-----
- ये रहेगा रूट डायवर्जन
बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को भमोरा, आंवला, बिसौली, वजीरगंज, मुजरिया, सहसवान होकर गुजारा जाएगा। इसी तरह कासगंज की ओर से आने वाले वाहनों को मुजरिया, बिल्सी होते हुए निकाला जाएगा। फर्रुखाबाद की ओन से आने वाले वाहनों को उसावां, म्याऊं, दातागंज होते हुए निकाला जाएगा। चंदौसी की ओर से आने वाले वाहनों को बिसौली, वजीरगंज, कुंवरगांव होते हुए गुजरना होगा। बदायूं से बरेली जाने वाले वाहनों को कुंवरगांव, आंवला होते हुए निकाला जाएगा। कादरचौक की ओर से आने वाले वाहनों को उझानी, मुजरिया, बिल्सी कासगंज होते हुए निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री के बदायूं से जाने के बाद रूट डायवर्जन खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
-----
सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स मिला
बदायूं। कई जिलों से मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स मिल गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 15 एएसपी, 30 सीओ, 55 एसओ स्तर के अधिकारी लगाए जाएंगे। अब तक 12 एएसपी, 29 सीओ और 50 एसओ लगाए जाने थे। 150 कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी में भी इजाफा किया गया है। सुरक्षा में कांस्टेबलों की संख्या अब 1041 से बढ़कर 1191 हो गई है। 676 सब इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।