फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cardholders who do not get KYC done will not get ration in bareilly

Budaun News: जिले में 2.82 लाख कार्डधारकों की नहीं हुई केवाईसी, इस बार फंस सकता है राशन

Wed, 03 Sep 2025 03:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 03:26 PM IST
सार

बदायूं जिले में करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्डधारक पंजीकृत हैं, जिनमें से 2.82 लाख कार्डधारकों की केवाईसी नहीं हो पाई है। इस बार इनको निशुल्क राशन के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Cardholders who do not get KYC done will not get ration in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वाले 2.82 लाख कार्ड धारकों का राशन बंद हो सकता है। बदायूं जिले में करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्डधारक पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक केवल 45 फीसदी लोगों का ही बायोमेट्रिक सत्यापन हो पाया है। शासन ने वर्ष 2023 में ही राशन कार्डधारकों का सत्यापन अनिवार्य किया था, लेकिन कोटेदारों और लाभार्थियों के विरोध की वजह से प्रक्रिया ठप हो गई थी। 

विज्ञापन


जुलाई 2024 में इसे फिर शुरू किया गया, मगर जुलाई 2025 तक भी स्थिति में खास सुधार नहीं हो सका। अंततः शासन ने 31 अगस्त को अंतिम तिथि मानते हुए अधूरे कार्डों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। बताया जा रहा है कि इस काम में सबसे अधिक परेशानी प्रवासी मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को आ रही है, क्योंकि वे सत्यापन कराने के लिए समय पर जिले में मौजूद नहीं रह पाते। बुजुर्ग और छोटे बच्चों का बायोमेट्रिक डाटा आधार कार्ड से मेल न खाने के कारण दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में मिले पूरा राशन 
एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय सतर्कता समिति व सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत खाद्यान्न के प्रेषण व प्राप्ति और खाद्यान्न के परिवहन आदि में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक हुई। बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में लाभार्थियों को शत-प्रतिशत निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण कराए। व्यवस्था में जहां भी गड़बड़ी की संभावना हो, उसे खत्म किया जाए। इस मौके पर डीएसओ सतीश कुमार मिश्रा, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed