फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   car trampled two laborers who were putting up hoardings to welcome chief minister yogi in badaun one died

दर्दनाक हादसा: मुख्यमंत्री योगी के स्वागत के होर्डिंग लगा रहे दो मजदूरों को कार ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 09 Nov 2021 01:17 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Nov 2021 01:17 AM IST
सार

 रविवार रात करीब डेढ़ बजे सालिग नगला गांव के नजदीक होर्डिंग लगाने के लिए बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे मजदूर गड्ढा खोद रहे थे। उसी समय बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आई इनोवा कार ने जगवीर और विजय को रौंद दिया। 

विज्ञापन
car trampled two laborers who were putting up hoardings to welcome chief minister yogi in badaun one died
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

रविवार रात डेढ़ बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिग नगला में बने अस्थायी हेलीपैड के नजदीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए होर्डिंग लगा रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, चालक भी हिरासत में है। मृतक मजदूर अलीगढ़ का रहने वाला था।

विज्ञापन


मंगलवार को सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। बदायूं-मेरठ हाईवे के गांव सालिक नगला में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड के पास भाजपा नेता मुख्यमंत्री के स्वागत में अपने-अपने होर्डिंग लगवा रहे हैं। इसी में गुन्नौर क्षेत्र के भाजपा नेता दीपक यादव ने अपने होर्डिंग अलीगढ़ में बनवाए थे और उसी कंपनी को होर्डिंग लगाने का ठेका भी दे दिया। इसी के चलते अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी जगवीर (24) पुत्र कमल सिंह, विजय, बबलू और धर्मेंद्र कंपनी की ओर से मजदूरी पर सहसवान में होर्डिंग लगाने आए थे। रविवार रात करीब डेढ़ बजे सालिग नगला गांव के नजदीक होर्डिंग लगाने के लिए बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे मजदूर गड्ढा खोद रहे थे। उसी समय बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आई इनोवा कार ने जगवीर और विजय को रौंद दिया। इससे जगवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मजदूरी से कर रहा था अपने परिवार का गुजारा
अलीगढ़ जिले में गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी जगवीर और उसका परिवार मजदूरी पर निर्भर था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे पांच वर्षीय सागर और तीन वर्षीय सार्थक है। हादसे के बाद उसकी पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed