{"_id":"65f9e26ce0146f6d9e049ea4","slug":"car-showroom-manager-arrested-for-fraud-of-rs-50-lakh-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115469-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 50 लाख की ठगी के आरोप में कार शोरूम का मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 50 लाख की ठगी के आरोप में कार शोरूम का मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में पुलिस गिरफ्त में आरोपी लोकेश अरोरा।स्रोत-पुलिस
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह कार शोरूम के ठग मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। वह कार बुकिंग के नाम पर करीब 10 लोगों से 50 लाख रुपये ठग चुका है। उन्हें फर्जी रसीदें बनाकर दे दी थीं। दिसंबर 2023 से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। मंगलवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय फकीर गोपी चौक निवासी लोकेश अरोरा जवाहरपुरी इलाके में स्थित मारुति कार के शोरूम पर मैनेजर था। 26 दिसंबर 2023 को इंटरनिटी मोटर्स के महाप्रबंधक दीपक गुप्ता को पता चला कि लोकेश गड़बड़ी कर रहा है। उसने कई लोगों से कार बुकिंग के नाम पर रुपये ले लिए हैं और उन्हें कंप्यूटर से बनाकर फर्जी रसीदें दे दी हैं। उनके मोबाइल फोन पर कार बुकिंग के मेसेज भी भेजे गए थे। जब इसके बारे में कंपनी के अधिकारियों को पता चला तो उन्हाेंने बदायूं आकर मामले की छानबीन की तो आरोपी मैनेजर गायब हो गया। उसका मोबाइल भी बंद था।
तब महाप्रबंधक दीपक गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में 30 दिसंबर 2023 को लोकेश आरोरा के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस दौरान पता चला कि आरोपी ने करीब 10 लोगों से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। तब से पुलिस उसे तलाश रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आरोपी मैनेजर को शहर से पकड़ लिया गया। उसके पास से 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि आरोपी दो माह से लापता था। सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर के समय लोकेश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ग्राहकों से अपने खाते में जमा कराता था रुपये
शोरूम पर जो भी ग्राहक कार बुक करने आते थे, आरोपी मैनेजर उनसे रुपये जमा करा लेता था लेकिन वह रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं करता था। ग्राहकों को कंप्यूटर से बनाकर फर्जी रसीद दे देता था और उनके मोबाइल पर फर्जी मेसेज भेज देता था। इससे ग्राहक समझते थे कि उनकी कार बुक हो गई है, लेकिन जब वह कार लेने पहुंचते तो उन्हें कार नहीं मिलती। पता चला कि उनकी कार ही बुक ही नहीं हुई है। तब उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की और यह मामला पकड़ा गया।