{"_id":"6a457a99c98a04aaad0ee98b","slug":"car-overturns-on-ganga-expressway-after-tyre-burst-four-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1010-167461-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से कार पलटी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से कार पलटी, चार लोग घायल
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद कार को एक किनारे खड़ा किया गया। संवाद
दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज के निकट कार पलटने से अलीगढ़ के कासिमपुर के विद्युत कार्यालय में तैनात अधिकारी, उनकी पत्नी और दो पुत्रियां घायल हो गईं। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल बरेली रेफर कर दिए गए।
अधिकारी शशिभूषण वर्मा परिवार समेत लखनऊ से मेरठ जा रहे थे। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। एक्सप्रेस-वे पर डहरपुर इंटरचेंज के पास शशिभूषण की कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार पलट गई। दुर्घटना में शशिभूषण वर्मा (52), उनकी पत्नी किरण वर्मा (50), पुत्री डॉ. इशिका पटेल (26) और दूसरी पुत्री वंशिका (22) घायल हो गईं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से सभी घायलों को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के कहने पर सभी को बरेली रेफर कर दिया गया। उधर, सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की हर संभव सहायता की।