फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car found on Kachla bridge, city youth missing

Budaun News: कछला पुल पर मिली कार, शहर का युवक लापता

Fri, 22 Aug 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car found on Kachla bridge, city youth missing
घटनास्थल पर खड़ी कार। संवाद - फोटो : Samvad
कछला। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला निवासी अरविंद कुमार (35) बुधवार शाम कार के पहिया में हवा भरवाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, मगर सुराग नहीं लगा। इधर, उझानी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कछला के पुल पर पुलिस को देर रात ही गश्त के दौरान एक लावारिस कार मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर कोई नहीं था। पुलिस को कार के अंदर से एक मोबाइल बरामद मिला। उसके सहारे पुलिस ने अरविंद कुमार के परिजनों को कार के मिलने की जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह परिजन कछला चौकी पहुंचे। उन्होंने लापता अरविंद की कार होना बताया। परिजनों ने पुलिस को अरविंद के लापता होने की तहरीर दी है। कछला चौकी पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। इसके लिए पुलिस ने हाईवे के सीसी कैमरे की जांच की है। उसमें कार कछला पुल की तरफ आती हुई दिखाई तो दी है, लेकिन उसके आगे क्या हुआ है। इसकी लोकेशन नहीं मिली है। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि पुलिस को एक लावारिस कार पुल पर खड़ी मिली थी। युवक लापता है। सीसी कैमरे की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed