{"_id":"69dbf43cf393654247034d8c","slug":"car-falls-into-pit-dug-for-highway-widening-two-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-161437-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार, दो घायल
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते खुदी पड़ी सड़क हादसों का कारण बन रही है। शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक माह से सड़क की साइड खुदी पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के निवासी पवन पुत्र चंद्रपाल और सुदेव पुत्र बाबूराम शनिवार रात थाना उघैती क्षेत्र के गांव करियामई से अपनी अर्टिगा कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगला तरुऊ गांव के पास हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया।
इसी दौरान सड़क किनारे खुदे गड्ढे में कार चली गई और पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। सड़क के एक हिस्से में लंबे समय से खोदाई होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने और सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।