{"_id":"6171b81e737a74007b456c8e","slug":"car-drivers-clashed-at-roadways-stand-one-driver-was-beaten-with-belts-three-arrested-badaun-news-bly4636861134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ड्राइवर भिड़े, एक को बेल्टों से पीटा, तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ड्राइवर भिड़े, एक को बेल्टों से पीटा, तीन दबोचे
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर मारपीट के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस स्टैंड पर कार आगे-पीछे खड़ी करने को लेकर दो कार ड्राइवरों में विवाद हो गया। पहले दोनों में मारपीट हुई। बाद में एक ड्राइवर ने कई लोगों को बुलाकर दूसरे ड्राइवर की बेल्टों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
रोडवेज बस स्टैंड के वॉटर वर्क्स रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर सत्यपाल ने अपनी कार खड़ी थी। इस दौरान शबाब अली अपनी कार लेकर आ गए और कार आगे-पीछे खड़ी करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों एक-दूसरे को धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा ही रही थी कि कुछ देर बाद शबाब अली की ओर से बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पौ गौटिया निवासी कई लोग आ गए। उन्होंने वॉटर वर्क्स रोड पर सत्यपाल को घेर लिया और उसकी बेल्टों से पिटाई कर दी। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस की सूचना पर थाने से और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से शबाब अली, शोएब अली और सत्यपाल को पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस तीनों को थाने ले गई। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। शुक्रवार को उनका चालान किया जाएगा।