फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car crushed a bitch sleeping on the roadside, report

Budaun News: सड़क किनारे सो रही कुतिया को कार से कुचला, रिपोर्ट

Sun, 04 Jun 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Car crushed a bitch sleeping on the roadside, report
- माल गोदाम रोड पर हुई घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कभी चूहा तो कभी लंगूर, शहर में पशु क्रूरता के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। सड़क किनारे सो रही कुतिया को कार चालक ने कुचल दिया। कुतिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पशु प्रेमी की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बीते शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में माल गोदाम रोड स्थित प्रगति विहार कॉलोनी में एक कुतिया रोड किनारे सो रही थी। इसी दौरान किसी ने उस पर अपनी कार चढ़ा दी। कुतिया की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। किसी ने सीसीटीवी फुटेज कल्यान नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को भेज दी।
विज्ञापन

पशु प्रेमी ने पुलिस को सूचना देते हुए कुतिया के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पशु प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इस संबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed