{"_id":"6ab42ac97b0e27e8d4018798","slug":"car-collides-with-loader-vehicle-after-hitting-a-bike-and-a-scooter-three-people-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-173861-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक व स्कूटी से टकराकर लोडर वाहन से भिड़ी कार, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक व स्कूटी से टकराकर लोडर वाहन से भिड़ी कार, तीन लोग घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद क्रेन से कोतवाली लाई गई कार। संवाद
उझानी। बदायूं की तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर बाइक और स्कूटी सवारों से टकराकर लोडर वाहन से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और व्यापारी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कार को घेर लिया, लेकिन चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल दंपती का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया है।
हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे प्राइवेट टैक्सी स्टैंड के पास हुआ। हादसे में घायल दंपती बसोमा निवासी सुबोध (26) और उनकी पत्नी कुसुम ने पुलिस को बताया कि वह दोनों डाकघर में आधार कार्ड संशोधित कराके बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से कार ने टक्कर मार दी।
श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी व्यापारी कन्हैया गुप्ता को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने अपना प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में कराया है। आरोप है कि स्कूटी और बाइक को टक्कर मारने के बाद भी चालक कार पर काबू नहीं पा सका। कार ने पीछे से लोडर वाहन को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लोडर वाहन के मालिक अहीरटोला मोहल्ला निवासी सनी चौहान ने बताया कि कार एक सिपाही की है। सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन से कार को कोतवाली पहुंचा दिया। घायल दंपती सुबोध और कुसुम का सीएचसी परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कार से बाइक सवार दंपती के चोट लगने की जानकारी मिली है। कार किसकी है, इसकी जांच कराई जा रही है।